लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 376 का चालान
संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक पुलिस ने जिले में कुल 376 लोगो
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक पुलिस ने जिले में कुल 376 लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई कर चालान किए गए हैं। जबकि 27 वाहनों को सीज किया गया। शनिवार को जिले में 17 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत चालान किए गए।
कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसमें लोगों से घरों में रहने की अपील भी की जा रही है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों द्वारा लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। जिससे पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसी के तहत अब तक पुलिस ने जिले में आइपीसी की धारा 188 के तहत 376 एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 189 चालान कर 97500 रुपये का अर्थदंड वसूला है। जबकि 27 वाहन सीज भी किए है।
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने लॉकडाउन के दौरान समस्त चौकी व थानों को सख्ताई से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिससे लॉकडाउन का पालन सही तरीके से हो सके।