दो सरकारी कर्मचारियों समेत चार में कोरोना की पुष्टि
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चार मरीज की गुरुवार को
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चार मरीज की गुरुवार को पुष्टि हुई, जो बढ़कर 52 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिग को भी बढ़ा दिया गया है। सभी सरकारी कर्मचारियों की सैंपलिग भी कराई जा रही है।
गुरुवार को रुद्रप्रयाग में 4 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें दो सरकारी कर्मचारी शामिल है जबकि दो दिल्ली से लौटने वाले प्रवासी है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब बढ़कर 52 हो गई है। हालांकि इनमें अधिकांश ठीक होकर घर जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके झा ने बताया कि दो लोग बीते दिन पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क वाले हैं जबकि दो प्रवासी है। उन्होंने बताया कि अब तक 32 लोगों को आइसोलेशन से घर भेज दिया गया है जबकि कुछ औरों को भी घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है जो लोग दिल्ली, मुंबई और महाराष्ट्र से आ रहे हैं उनमें पॉजिटिव होने की ज्यादा संभावना हो रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी लोगों से कोरोना के बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।