ई-लर्निग सिस्टम से जुड़ा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली भी अब ई-लर्निग सिस्टम से जुड़ ग
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली भी अब ई-लर्निग सिस्टम से जुड़ गया है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय में यह सिस्टम लगाया है। अब यहां भी छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।
रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि की 60 फीसद से अधिक धनराशि शिक्षा पर खर्च की है। इसमें विद्यालय भवन, सभी माध्यमिक विद्यालयों में ई-लर्निग सिस्टम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिग की सुविधा समेत कई कार्य कराए हैं। गुरुवार को विधायक ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली में ई-लर्निग सिस्टम लगवाया। इससे अब छात्रों को शिक्षक न होने से ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त विधायक ने केदारनाथ विधानसभा के केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि, जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार के साथ ही रुद्रप्रयाग विधानसभा के गुरु रामराय विद्यालय तिलणी व राइंका मोल्खाखाल में भी आधुनिक ई-लर्निग सिस्टम लगाया है। विद्यालय प्रधानाचार्य राजवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि ई-लर्निग सिस्टम स्थापित होने से अब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिलेगी। ई-लर्निग सिस्टम उद्घाटन के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट, पूर्व शिक्षक राजेंद्र सिंह कठैत, ऊषा देवी, प्रवीण भट्ट आदि मौजूद रहे।