Move to Jagran APP

निस्संतान दंपतियों ने किया खड़ दिया पूजन

क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 05:18 PM (IST)
निस्संतान दंपतियों ने किया खड़ दिया पूजन
निस्संतान दंपतियों ने किया खड़ दिया पूजन

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शनिवार रात्रि को भगवान की चार पहर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान जहां 12 निस्संतान दंपतियों ने रातभर हाथों में दीपक जलाकर पुत्र प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी। वहीं स्थानीय कलाकारों व महिला मंगल दलों के भजनों की धूम से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने क्रौंच पर्वत पहुंचकर पुण्य अर्जित किया।

loksabha election banner

कार्तिक स्वामी मंदिर में देव दीपावली की शुरुआत शाम सात बजे से ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की। दीप जलाकर मंदिर को चारों ओर से रोशन किया। रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने मंदिर में पहुंचकर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। जहंगी गांव की लोक गायिका रेखा नेगी ने गणेश वंदना से भजनों की शुरुआत की। ठीक नौ बजे प्रथम पहर की आरती से भगवान विष्णु की महिमा सहित तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कीर्तन मंडली सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं की भजनों की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। दूसरे पहर की आरती में भगवान शंकर, तृतीय पहर की आरती में भगवती भवानी तथा चौथे पहर की आरती में भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा का गुणगान किया गया। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता देवेश नौटियाल ने मंदिर में पहुंचे सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की। रविवार को पुजारी ने कार्तिक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक व आरती की। इस दौरान हवनकुंड में जौ-तिल व घी की आहुतियां भी डाली गई। अंत में सभी भक्तों ने पूर्णाहुति के साथ देव दीपावली का समापन किया गया। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कुमार कार्तिकेय का यहां उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर है। प्रतिवर्ष यहां जून माह में महायज्ञ के आयोजन के साथ कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाने की परंपरा भी है।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी, वासुदेव प्रसाद थपलियाल, पुजारी नंदू पुरी, ताजवर पुरी, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा, प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, लक्ष्मण नेगी, विक्रम सिंह नेगी, बलराम सिंह नेगी, चंद्र सिंह नेगी, मुकेश करांसी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.