भाजयुमो की कार्यसमिति में लोक सभा चुनाव पर हुई चर्चा
रुद्रप्रयाग : शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रुद्रप्रयाग की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
रुद्रप्रयाग : शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रुद्रप्रयाग की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटने को कहा।
जिला मुख्यालय में जिला कार्यसमिति में भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि एक बूथ 20 यूथ के तहत सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संपर्क कर युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। कार्यसमिति में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की गई। सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तक लागू होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। अगस्त्यमुनि प्रकरण में प्रशासन की ओर से छात्रों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही बाहरी संदिग्धों के सत्यापन की मांग की गई। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आशुतोष मंमगाई, जिला कार्य समिति में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला प्रभारी मनोज पावाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, वाचस्पति सेमवाल, गंभीर ¨सह बिष्ट, विकास डिमरी, संजय आशीष नेगी आदि मौजूद थे। (संस)