सरकारी योजनाओं जनता तक पहुंचाएं
रुद्रप्रयाग: भाजपा तल्लानागपुर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योज
रुद्रप्रयाग: भाजपा तल्लानागपुर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
चोपता में मंडल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य वक्ता गढवाल लोकसभा विस्तारक डॉ. संजय ने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र पालकों को संगठन एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी के प्रति कार्यकर्ताओं की भूमिका किस प्रकार से तय हो, इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों के गठन एवं कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी कमलेश उनियाल, जिलामंत्री राजेन्द्र ¨सह बिष्ट, जीत ¨सह मेवाड़, रामेश्वर बिष्ट, दलवीर ¨सह राणा, सतेंद्र बत्र्वाल, भीम ¨सह नेगी, मोहन सजवाण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (संस)