भाजपा को मजबूत बनाने पर दिया जोर
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति एवं आजीवन सहयोग निधि की बैठक में पा
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति एवं आजीवन सहयोग निधि की बैठक में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि पार्टी का भ्रष्टाचार मुक्त कार्यक्रम को गणतंत्र दिवस तक मनाया जाएगा। इसके अलावा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई।
भाजपा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के द्वारा संचालित भ्रष्टाचार विरोधी नीति के तहत शुरू किए गए कार्यों को मजबूती देने के लिए पार्टी स्वयं कार्य करेगी। पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं से ली जाने वाली सहयोग निधि को भी चेक के माध्यम से लिया जाएगा। 7 जनवरी तक सभी मंडलों में भी कार्यसमिति की बैठकें आहूत की जाएंगी। सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की अपील भी कार्यकर्ताओं से बैठक में की गई। लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री खजान दास ने इस अवसर पर कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें तथा सरकार की नीतियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर विधायक महेंद्र भट्ट व भरत चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, जिला प्रभारी राजेंद्र अंथवाल, जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सरला खंडूडी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, राकेश नौटियाल, अशोक खत्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा चमोला, प्रेम लाल, शकुंतला जगवाण, बिना बिष्ट, अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा, व सह प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गैरसैंण राजधानी के लिए शीघ्र लेगी निर्णय
भाजपा के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक खजान दास ने कहा कि गैरसैंण राजधानी को लेकर भाजपा गंभीर है, शीघ्र इस मुद्दे पर बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा।