Move to Jagran APP

नौ भाजपा नगर मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग भारतीय जनता पार्टी के सभी नौ मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होन

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 04:59 PM (IST)
नौ भाजपा नगर मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा
नौ भाजपा नगर मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी के सभी नौ मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। अब भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं दावेदार भी पूरी जोर आजमाइश लगा रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा की जिला चुनाव अधिकारी कुसुम कांडपाल की ओर से जारी घोषणा में अगस्त्यमुनि नगर मंडल से जगदंबा प्रसाद सकलानी, अगस्त्यमुनि ग्रामीण से बृजमोन नेगी, ऊखीमठ मंडल से विनोद देवसाली, सतेराखाल से गंभीर सिंह बिष्ट, जखोली से मेहरवान सिंह, रुद्रप्रयाग नगर से दिनेश बिष्ट, रुद्रप्रयाग ग्रामीण से सुरेंद्र प्रसाद जोशी, सिद्धसौड़ से जगदीश नेगी, तिलबाड़ा सुमाड़ी से अमित रावल और तल्लानागपुर से सुभाष पुरोहित को मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। सुरेंद्र प्रसाद जोशी रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल से दूसरी बार चयनित हुए हैं।

वहीं मंडल प्रमुखों के चुनाव के बाद अब जिलाध्यक्ष के लिए चुनावी गणित शुरू हो गई है। अभी तक पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, जिला महामंत्री अजय सेमवाल और केदारघाटी से दिनेश उनियाल की दावेदारी प्रमुख रूप से सामने आई है। आगामी पांच दिसंबर को अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। सभी अध्यक्ष के दावेदार हाई कमान से संपर्क साधे हुए हैं। वही अध्यक्ष बनाने में संघ की भूमिका के साथ ही विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी और गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा नए ऊर्जा से साथ कार्य करेगी। युवाओं के साथ ही बुद्धिजीवी, समाज में सभी वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.