Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया रक्तदान

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग भाजपा के सभी मंडल स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन कार्यकत

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 04:28 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया रक्तदान
प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भाजपा के सभी मंडल स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने हवन व रक्तदान किया।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन पर नगर मंडल रुद्रप्रयाग के कार्यकर्ताओं ने विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया है। जिसमें मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, महामंत्री दिगंबर रम्लवाण, लक्ष्मण बिष्ट, नीतेश सेमवाल, पंकज चमोली, आशीष नौटियाल, संदीप नेगी ने आठ यूनिट रक्तदान किया।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के निर्देशन में अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की दीर्घायु की कामना के लिए हवन व यज्ञ किया। साथ भगवान केदार से देश को कोरोना महामारी से मुक्त कराने की कामना भी की। इसके साथ ऊखीमठ, सिद्धासौड़, जखोली, तल्लानागपुर, सतेराचोपता मंडलों में मास्क वितरण का कार्य व सुमाड़ी मे स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.