सीटू से संबद्ध हुआ जिले का आशा कार्यकर्ता संगठन
रुद्रप्रयाग: आशा कार्यकर्ता संगठन की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र
रुद्रप्रयाग: आशा कार्यकर्ता संगठन की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) से संबद्धता पर अपनी सहमति जताई। संगठन अब अपनी समस्याओं की लड़ाई सीटू के बैनर तले लड़ेगा।
रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलेटर ने सीटू के संबद्धता पर सहर्ष सहमति जताई। आशाओं ने कहा कि वह अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर हमेशा आंदोलरत रहीं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। अब एकजुट होकर देश व प्रदेश की भांति सीटू के दिशा निर्देशन में संघर्ष किया जाएगा।
बैठक में पर्यवेक्षक सीटू के जिला महामंत्री वीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि राज्य गठन हुए 18 वर्षों का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक आशाओं के लिए एक निश्चित मानेदय की व्यवस्था नहीं हो सकी है। बैठक में संगठन की अध्यक्ष ललिता देवी, गजपाल बटोला, रचना भटट, सुशीला सेमवाल, भरोसी देवी, गीता देवी, पार्वती पुरोहित, अंजू वशिष्ठ, संगीता देवी, शाकम्बरी देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी समेत कई आशाएं उपस्थित थी।