जिले में पहुंचे 745 प्रवासी
रूद्रप्रयाग में पहुंचे विभिन्न राज्यों के 745 प्रवासी
रुद्रप्रयाग: जिले में उत्तराखंड के साथ ही बाहरी प्रान्तों से प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से 745 प्रवासी जिले में पहुंचे है। जिनको स्वास्थ्य जांच के बाद क्वारंटाइन सेटरों में भेजा गया। वहीं अब तक 18798 प्रवासियों की घर वापसी हो चुकी है।
जिला कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार को जनपद में 745 प्रवासी पहुंचे है, जिसमें से 168 प्रवासी बाहरी राज्यों से, जबकि 577 प्रवासी उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों से है। सभी प्रवासी14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटरों में रहेंगे। अब तक 18798 प्रवासी घर वापसी कर चुके है। जनपद में कुल 11415 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जिसमें से 178 लोग संस्थागत क्वारंटीन व 11213 लोग हायब्रिड क्वारंटाइन में रखे गए हैं। जबकि जनपद में आइसोलेशन वार्ड में 24 व्यक्ति है, जिसमें से 5 कोरोना पॉजिटिव व 19 मामले सस्पेक्टेड है। शुक्रवार को 16 सैंपल जांच के लिए श्रीनगर गढ़वाल भेजे गए है। अब तक कुल 412 सैंपलों के सापेक्ष 259 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 148 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। (संसू)