उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 लोग हुए सम्मानित
प्यारे फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें समाज में महिलाओं के अधिकार व दायित्वों के साथ ही महिला स्वास्थ्य की भी जानकारी दी गई।
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: प्यारे फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें समाज में महिलाओं के अधिकार व दायित्वों के साथ ही महिला स्वास्थ्य की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को ब्लॉक कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजलि थपलियाल ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। यह सुविधा बिना सरकारी मदद संचालित की जा रही है। फाउंडेशन के उत्तराखंड मीडिया प्रभारी लक्ष्मण ¨सह नेगी कहा कि फाउंडेशन की ओर से ब्लॉक के सीमांत गांव गडगू, गौंडार एवं हुड्डू में लघु दवाखानों का संचालन वर्ष 2016-17 से किया जा रहा है, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। कार्यशाला में सुधा सेमवाल ने महिला स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता के साथ ही महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कविता भट्ट, उपासना सेमवाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं उनके कर्तव्यों के प्रति जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधान शाखा देवी, जैक्सवीन स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता वशिष्ट, सरिता नेगी, कुसुम नेगी, कुंती देवी, जसमति राणा, राखी देवी, गीता देवी, रेखा देवी, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, श्रीधर प्रसाद, अमित मोहन, त्रिलोचन प्रसाद, अर्जुन नेगी, रजनी पंवार, सुदीप राणा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संतलाल शाह, नपं अध्यक्ष विजय राणा, चंडी प्रसाद भट्ट, डॉ. सचिन चौबे, डॉ. कैलाश पुष्पाण, राजेश कोर, पुष्पा थपलियाल, प्रवेश, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।