दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के सम्मान में पिथौरागढ़ जिले में यूथ कांग्रेस ने चलाया एक मुट्ठी मिट्टी अभियान
पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने आंदोल में जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में चलाया एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम अभियान।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में बड़ाबे क्षेत्र में एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम अभियान चलाया। खेतों से मिट्टी एकत्र कर आंदोलनरत किसानों को समर्थन दिया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की नाकामियों से भी अवगत कराया।
रविवार को यूकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। जिला उपाध्यक्ष पारस सिंह व महासचिव प्रकाश देवली ने आंदोलन में शहीद 75 किसानों के सम्मान में गांवों से एक मुठ्ठी मिट्टी एकत्रित कर राजधानी भेजेगी। मिट्टी से राजधानी में देश का नक्शा बनाकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अभियान में सागर जोशी, धनंजय जोशी, दीपक जोशी, कमल जोशी, शमशेर बिष्ट, गोकुल मेहता, करन सिंह, आनंद धामी, नीरज जोशी, शिवम पंत, अमित जोशी आदि मौजूद रहे। मशरू म उत्पादन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
पिथौरागढ़: एसबीआइ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वाधान में 55वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में छह दिवसीय मशरू म उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में एसएसबी संदीक्षा परिवार की महिलाओं व ऐंचोली के ग्रामीणों को मशरू म उत्पादन की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने मशरू म उत्पादन प्रशिक्षण को स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बताया। आरसेटी के निदेशक हरीश चंद्र पुनेड़ा ने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इसमें प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर उप कमांडेंट पंकज कुमार, माधव चंद घोष, सहायक कमांडेंट समीर राणा, एसआइ संजय कुमार साह, कार्यक्रम समन्वयक चंद्रशेखर भट्ट, मुख्य प्रशिक्षक प्रीति भंडारी, सहायक प्रशिक्षक कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।