Move to Jagran APP

प्रवासियों के सहयोग के लिए महिला संगठन आगे आया

पिथौरागढ़ के गणाईगंगोली में प्रवासियों की मदद के लिए महिला संगठन आगे आए है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:32 PM (IST)
प्रवासियों के सहयोग के लिए महिला संगठन आगे आया
प्रवासियों के सहयोग के लिए महिला संगठन आगे आया

संवाद सूत्र, गणाईगंगोली: कोरोना महामारी के बाद गांवों को लौटे प्रवासियों की मदद के लिए महिलाएं एक बार फिर देवियां बन कर आगे आई हैं। तहसील के रु गड़ी ग्राम पंचायत में महिला संगठन द्वारा क्वारंटाइन में रह रहे प्रवासियों को भोजन और फल दे रही हैं।

loksabha election banner

रु गड़ी की महिला संगठन की महिलाएं प्रवासियों की मदद को आगे आ चुकी हैं। उत्त्तराखंड सेवा निधि से संचालित महिला संगठन की महिलाओं का कहना है कि इस समय सबसे बड़ा दायित्व घर लौटे प्रवासियों का सहयोग करना है। महिलाएं प्रवासियों के प्रति भेदभाव रखने वालों को भी जागरू क कर रही हैं। ग्राम पंचायत में चार क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिनमें रह रहे दर्जनों प्रवासियों के लिए भोजन से लेकर अन्य कार्य में महिला संगठन अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। क्वारंटाइन कर रहे प्रवासियों के लिए फल भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। क्वारंटाइन कर रहे लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इस पर प्रतिपल उनकी नजर रहती है। महिला संगठन की इस पहल का असर ग्रामीणों में भी देखने को मिल रहा है और ग्रामीण भी हर संभव मदद के लिए आगे आ रहे हैं। संस्था के कार्यकर्ता राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के समस्त ग्राम संगठनों से सम्पर्क कर सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.