Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजी महिला कांग्रेस

पिथौरागढ़ जिला महिला चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महिला कांग्रसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 11:21 PM (IST)
पिथौरागढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजी महिला कांग्रेस
पिथौरागढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजी महिला कांग्रेस

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जिला महिला चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि पिथौरागढ़ का सबसे बड़ा महिला चिकित्सालय रेफर सेंटर बन गया है। सरकार सीमांत की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट के नेतृत्व में महिलाओं ने महिला चिकित्सालय परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की भारी कमी चल रही है, गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं, साफ-सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में नवजात शिशु व गर्भवती महिलाओं की आए दिन मृत्यु की सूचना सामने आती है। सभासद भावना नगरकोटी व उपाध्यक्ष योगिता बिष्ट ने कहा कि महिला चिकित्सालय में सीमांत जिले के दूरदराज के क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल की महिलाएं भी इलाज को पहुंचती है, मगर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं न होने पर उन्हें हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली जाने को मजबूर होना पड़ता है। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी व एनएसयूआइ नेता राहुल लुंठी ने कहा कि यदि सीमांत जिले की इसी तरह से अनदेखी होती रही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में राधिका धामी, पुष्पा शर्मा, सीता भारती, रेणु पुनेठा, अमित, गोलू, लक्ष्मी शर्मा, सुमित्रा बोहरा, विद्या शाह, पुष्पा जोशी, भगवती तिवारी, राजवंती देवी, रेणु देवी, रेनू, अनीता, जयंती, उमा, गंगा, राजेश्वरी, रिया, संगीता, शंकरलाल, सीमा समेत कई महिलाएं शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.