पूजा को गए दो युवक रामगंगा नदी में डूबे
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांव सुवाल के दो युवक रामंगगा नदी में नहाने के दा
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांव सुवाल के दो युवक रामंगगा नदी में नहाने के दौरान डूब गए। ग्रामीण पूरी रात युवकों की तलाश में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी है। जिले में दो दिन में नदी में डूबने की यह दूसरी घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के किनारे बसे सुवाल गांव के एक ग्रामीण की मंगलवार को चंडिका घाट में पूजा थी। गांव के तमाम लोग पूजा में भाग लेने गए थे। इनमें 21 वर्षीय विनोद नाथ पुत्र पुष्कर नाथ और 25 वर्षीय जगदीश नाथ पुत्र प्रेम नाथ भी शामिल थे। सायं पांच बजे पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उमस भरी गर्मी के चलते दोनों युवक पास में बहने वाली रामगंगा नदी में नहाने गए और इसी दौरान दोनों नदी में डूब गए। युवकों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवकों की तलाश की। पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
बुधवार को ग्राम प्रधान हेमा देवी ने गंगोलीहाट पुलिस और तहसीलदार को घटना की सूचना दी। कोतवाल पीआर आगरी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चंडिका घाट से और दूसरी टीम पनार से रामगंगा नदी में युवकों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से गांव के लोगों के लोग सकते में हैं। पांच माह पूर्व सेना में भर्ती हुआ था विनोद
गंगोलीहाट: चंडिका घाट में रामगंगा नदी में डूबा युवक विनोद नाथ पांच माह पूर्व ही भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह रानीखेत ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। कुछ ही दिन पूर्व उसे 28 दिन की छुट्टी मिली थी। विनोद अपने परिवार का इकलौता पुत्र है। नदी में डूबा दूसरा युवक जगदीश नाथ पिथौरागढ़ में प्राइवेट जॉब करता है।