तेंदुए की नौ फीट लंबी खाल आरै दो किलो हड्डियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में पुलिस टीम ने दो तस्करों को नौ फीट लंबी तेंदुए (गुलदार) की खाल और दो किलो हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया है।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: वन्य जीवों की तस्करी के रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस और वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने दो तस्करों को नौ फीट लंबी गुलदार की खाल और दो किलो हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस की संयुक्त टीम ने एपीएस-नैनीसैनी रोड पर दो वन्यजीव तस्करों को दबोचा। तस्कर दीवान सिंह (45) पुत्र स्व. केदार सिंह निवासी कटियानी पिथौरागढ़ और नरेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी रज्यूड़ा गौरीहाट पिथौरागढ़ के पास से एक गुलदार की खाल और दो किलो 116 ग्राम गुलदार की हड्डियां बरामद की।
पुलिस के अनुसार बरामद खाल और हड्डियों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत चार लाख रु पए आंकी गई है। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि बरामद गुलदार की खाल में न तो गोली का निशान है और नहीं फंदा लगाए जाने का निशान है। माना जा रहा है कि गुलदार को कटियानी के जंगल में मांस में जहर मिला कर मारा गया है। खाल पूरी तरह सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें: बनबसा में तेंदुए की खाल के साथ एक को दबोचा
यह भी पढ़ें: चमोली में तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: राजाजी पार्क से दबोचा तस्कर, गुलदार की खाल बरामद