गहरी खार्इ में गिरी कार, दो की मौत; एक घायल
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गर्इ है। जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिथौरागढ़, जेएनएन। गंगोलीहाट में एक ऑल्टो कार गहरी खार्इ में गिर गर्इ। हादसे में दो की मौत हो गर्इ, जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी दो की मौत ओर एक घायल।
हादसा नोतस घाटी और गुप्तड़ी के बीच देर रात हुआ। दरअसल, कार सवार जीवल से गंगोलीहाट की तरफ आ रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार पूरन राम पुत्र बहादुर राम और होशियार राम पुत्र रूप राम निवासी जीवल गंगोलीहाट की मौत हो गई।
जबकि कार चालक राजेश कुमार पुत्र भवानी राम निवासी जीवल गंगोलीहाट घायल हो गया। दुर्घटना का पता काफी देर बाद चला। रात भर खोजबीन के बाद कोर्इ पता नहीं चला। सुबह करीब छह बजे कार खाई में नजर आई। दोनों शवों और घायल को खार्इ से सड़क तक लाया गया।
यह भी पढ़ें: अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की हुई मौत, 10 लोग घायल
यह भी पढ़ें: गहरी खार्इ में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक समेत दो की मौत
यह भी पढ़ें: कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत