Move to Jagran APP

खतरे में आई वनराजि बस्ती, छह परिवारों ने घर छोड़ा

संवाद सूत्र डीडीहाट लगातार हो रही तेज बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के खेतार कन्याल ग्राम पंचायत क

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 10:38 PM (IST)
खतरे में आई वनराजि बस्ती, छह परिवारों ने घर छोड़ा
खतरे में आई वनराजि बस्ती, छह परिवारों ने घर छोड़ा

संवाद सूत्र, डीडीहाट: लगातार हो रही तेज बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के खेतार कन्याल ग्राम पंचायत की वनराजि बस्ती खतरे में आ गई है। निर्माणाधीन देवीसौना-गराली सड़क का मलबा वनराजि के कई परिवारों के मकानों में घुस गया है। जिस कारण छह परिवारों ने घर छोड़कर अन्यत्र शरण ले ली है।

loksabha election banner

वनराजि बस्ती मदनपुरी के ऊपर से देवीसौना-गराली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रोड कटिंग से निकाला गया मलबा सड़क से नीचे फेंका जा रहा है। वर्तमान में हो रही बारिश के चलते मलबा सड़क से नीचे रह रहे वनराजि परिवारों के मकानों में घुस गया है। वनराजि जीत सिंह, वीरबल सिंह, मनोज सिंह, चंचल सिंह, डिगर सिंह व महेश सिंह के मकानों के अंदर मलबा बहकर आ गया है। जिसके चलते वनराजि परिवारों ने जनमिलन केंद्र मदनपुरी में शरण ले रखी है। वहीं, मोगड़ा तोक में इसी रोड के मलबे के कारण दीवान सिंह की दस नाली कृषि योग्य भूमि जमींदोज हो गई है। सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार व अन्य राजस्व कर्मियों ने वनराजि बस्ती पहुंचकर मौका मुआयना कर क्षति का आंकलन किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कन्याल भी मौजूद रहे।

विजय उप्रेती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.