Move to Jagran APP

दीप पर्व के लिए सजने लगा मुख्यालय का बाजार

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ दीप पर्व के लिए पिथौरागढ़ का बाजार बुधवार को सज गया। दुकानदारों

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:28 AM (IST)
दीप पर्व के लिए सजने लगा मुख्यालय का बाजार
दीप पर्व के लिए सजने लगा मुख्यालय का बाजार

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : दीप पर्व के लिए पिथौरागढ़ का बाजार बुधवार को सज गया। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को विशेष रू प से सजाया है। बाहरी जनपदों से भी बड़ी संख्या में कारोबारी पिथौरागढ़ पहुंचे हैं।

loksabha election banner

नगर के पुराना बाजार, नया बाजार, सिमलगैर, गांधी चौक में बुधवार को दीपावली के लिए दुकानें लग गई। गांधी चौक में सजावटी सामग्री की साथ ही पोस्टर आदि की दुकानें लगाई गई हैं। सिमलगैर बाजार में बाहर से आए तमाम व्यापारियों ने मिट्टी के दीये, खील-बताशे आदि दुकानें लगाई हैं। इलेक्ट्रिक कारोबारियों ने रंगीन बिजली की मालाओं से बाजार को चार चांद लगा रखे हैं। इलेक्ट्रानिक कारोबारियों ने शुक्रवार को मनाए जाने वाले धनतेरस के लिए अपना माल सजा लिया है। जिले में दुपहिया वाहनों के दर्जन भर शोरू म हैं, जिनमें वाहन लगाए गए हैं। रेडीमेड कारोबारियों ने भी अपनी दुकानों में विभिन्न परिधानों सजा रखे हैं। सड़कों के किनारे फड़ लगाने वाले दीपावली पर्व को लेकर विशेष उत्साहित हैं। मुख्य बाजारों में 100 से अधिक फड़ लगे हुए हैं। शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। अवकाश पर अपने घरों को जाने वाले लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।

-----------

मुख्य बाजार में नहीं लगेंगी पटाखे की दुकानें

पिथौरागढ़ : पटाखे की दुकानें मुख्य बाजारों में नहीं लगाई जायेंगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई अमल में लाएगा। पटाखे की दुकानें नगर के देव सिंह मैदान में लगेंगी। इसके लिए मैदान में टेंट आदि लगाए गए हैं। बीते वर्ष भी पटाखे की दुकानें देव सिंह मैदान में ही लगाई गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.