Move to Jagran APP

उच्च हिमालय में बदला मौसम, खलिया में हिमपात

मंगलवार को जिले भर में चटक धूप खिली रही। दिन का तापमान बीते दिनों की अपेक्षा अधिक रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 09:52 PM (IST)
उच्च हिमालय में बदला मौसम, खलिया में हिमपात
उच्च हिमालय में बदला मौसम, खलिया में हिमपात

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: मंगलवार को जिले भर में चटक धूप खिली रही। दिन का तापमान बीते दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। वहीं अपराह्न के बाद उच्च हिमालय में मौसम का मिजाज बदल गया। उच्च हिमालय सहित खलिया टाप में हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही। तल्ला जोहार में तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आ चुकी है।

loksabha election banner

मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मौसम साफ था। दिन में चटक धूप खिली रही। बीते दिनों की अपेक्षा सूरज की तपिश अधिक रही। बेहद सुहाना मौसम रहा। जनता ने भी राहत की सांस ली। दूसरी तरफ अपरान्ह बाद उच्च हिमालय में मौसम खराब होने लगा। इसी दौरान मुनस्यारी सहित इसी ऊंचाई वाले स्थानों पर घने बादल छा गए। सायं को मुनस्यारी में हल्की बारिश होने लगी।

हिमालय की ऊंची चोटी पंचाचूली, हंसलिग, बृजगंग, नंदा देवी, नंदा कोट, नागनीधूरा, राजरंभा सहित मिलम, मल्ला जोहार में भी हिमपात हो रहा है। मध्य हिमालय की मुनस्यारी में शीर्ष चोटी खलिया में भी हिमपात शुरू हो चुका है। कालामुनि से लेकर पातलथौड़, बलाती तक हिमकण गिरने लगे हैं। मौसम के ऐसा ही रहने पर रात तक बर्फबारी की संभावना बनी है। बिटलीधार में ईको पार्क में रात का तापमान माइनस सात तक पहुंचने लगा है। हिमनगरी मुनस्यारी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस तीन और अधिकतम छह डिग्री सेल्सियस रहा।

मुनस्यारी विकास खंड के तल्ला जोहार में भी आसमान घने बादलों से घिरा है। तेज हवाएं चल रही हैं। जिस कारण तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ चुकी है। गोरी नदी घाटी के मदकोट में भी हल्की बारिश हुई है। धारचूला के उच्च हिमालय में भी हिमपात हो रहा है। अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य है। आसमान साफ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.