शौर्य चक्र विजेता महर को किया याद
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: शौर्य चक्र विजेता शहीद ले. हेमंत महर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि द
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: शौर्य चक्र विजेता शहीद ले. हेमंत महर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। शहीद की याद में निर्धन छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी गई।
बुधवार को जाखनी तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद हेमंत महर के चाचा धीरेंद्र सिंह महर, पूर्व विधायक मयूख महर, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, ऋषेंद्र महर, कार्यक्रम संयोजक भीम सिंह महर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर ज्ञानदीप इंटर कॉलेज ने बैंड की मधुर धुन बजाई और देशभक्ति के गीत गाए। नर्मदेश्वर संस्कृत विद्यालय सुवाकोट के बच्चों ने शांतिपाठ किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने शहीद ले. महर को एक सच्चा वीर सपूत बताया और कहा कि देश को दिए गए उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान निर्धन 11 छात्राओं को शहीद की याद में प्रोत्साहन राशि व लेखन सामग्री वितरित की गई। साथ ही संस्कृत विद्यालय वड्डा को एक दिन के श्राद्ध भोज के लिए पांच हजार का चैक दिया गया। कार्यक्रम में पंकज महर, मदन सिंह माहरा, भूपेंद्र सिंह माहरा, गिरीश चंद्र पाठक, हरेंद्र महर, अजय महर, दर्शन महर, राजू सौन, प्रकाश जोशी, दीवान सिंह धामी, पारस महर, प्रदीप महर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश चंद्र पाठक ने किया।