Move to Jagran APP

धारचूला में भाजपा को मिली संजीवनी

संवाद सूत्र, धारचूला :भारत , नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित अंतिम नगरपालिका धारचूला में भाजपा

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:35 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:35 AM (IST)
धारचूला में भाजपा को मिली संजीवनी
धारचूला में भाजपा को मिली संजीवनी

संवाद सूत्र, धारचूला :भारत , नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित अंतिम नगरपालिका धारचूला में भाजपा की जीत से संजीवनी मिली है। जनता के जनादेश से भाजपा उत्साहित है। इस सीट में आज से पूर्व केवल एक बार ही भाजपा ने जीत का स्वाद चखा था। तब भाजपा के अशोक नबियाल नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए। इस समय धारचूला नगर पंचायत अपग्रेड कर नगर पालिका बन चुकी है। नगरपालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। भाजपा की राजेश्वरी देवी ने कांग्रेस की लक्ष्मी गुंज्याल को पराजित किया।

loksabha election banner

सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी। कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर शुरू से ही नाराजगी थी जिसका फल परिणाम में दिख गया है। अधिकांश कांग्रेसी जिस प्रत्याशी को चाहते थे उसे टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस का जोश समाप्त हो गया था। भाजपा के पास प्रत्याशियों की कमी थी। राजेश्वरी को प्रत्याशी बनाया गया। भाजपा ने इस सीट पर अपना परचम लहराया है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला । इस सीट पर अभी तक कांग्रेस का कब्जा था। कुल मत पड़े ---2051 राजेश्वरी देवी भाजपा ---- 1043

लक्ष्मी गुंज्याल कांग्रेस --- 760

मंजुला देवी निर्दलीय ----151

गीता गब्र्याल निर्दलीय --- 87

नोटा-------------10


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.