रिलकोट के पास पत्थर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर रिलकोट के पास पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 10:58 PM (IST)
मुनस्यारी, जेएनएन : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर रिलकोट के पास पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है।
जसपाल सिंह लस्पाल 55 वर्ष मूल निवासी साइपोलो हाल निवासी सरमोली किसी कार्य से रिलकोट गया था। शुक्रवार की सायं को जब वह रिलकोट के पास से गुजर रहा था तो अचानक पहाड़ की तरफ से पत्थर गिरने लगे। जसपाल पर भी एक पत्थर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना उसके परिजनों और तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह मुनस्यारी से राजस्व दल मौके को रवाना हो चुका है। रिलकोट मुनस्यारी से लगभग 40 किमी दूर है। मृतक ठेकेदारी का कार्य करता था। घर पर उसके वृद्ध माता, पिता और पत्नी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें