चीन सीमा पर 300 गरीब परिवारों को रं कल्याण संस्था बांट रही है राशन किट
चीन सीमा से लगे 43 गांवों में कोविड किट बांटने के बाद अब रं कल्याण संस्था सीमा पर गरीब परिवारों को राशन किट बांट रही है।
संवाद सूत्र, धारचूला: चीन सीमा से लगे 43 गांवों में कोविड किट बांटने के बाद अब रं कल्याण संस्था सीमा पर रहने वाले तीन सौ गरीब परिवारों को राशन का वितरण कर रही है। एसडीएम ने लाभार्थियों को राशन किट देकर इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
रं कल्याण संस्था ने बीते दिनों चीन सीमा पर स्थित 43 गांवों में खुद पहुंच कर ग्रामीणों को अपने प्रयास से कोविड किट वितरित किए थे। दूसरे चरण में संस्था सीमा पर रहने वाले आर्थिक रू प से कमजोर परिवारों को राशन किट वितरित कर रही है। संस्था के लोग गांवों तक पहुंच कर राशन किट वितरित करेंगे। इसके लिए चीन सीमा से लगे गांवों के तीन सौ आर्थिक रू प से कमजोर परिवारों का चयन किया गया। पहले दिन 27 परिवारों को राशन किट वितरित किए गए।
संस्था के संरक्षक पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल और संस्था के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गब्र्याल ने बताया कि स्थानीय शाखा के संरक्षक डा. जगमोहन गब्र्याल के अन्न योजना की अपील पर रं समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग राशि जमा की। जिस कारण संस्था ने योजना का शुभारंभ किया है। राशन किट में चीन सीमा से लगे दारमा, व्यास और चौदास के तीन सौ परिवारों को दो किलो तेल, दो किलो दाल, दो किलो चीनी, चायपत्ती, माचिस, डिटाल साबुन सहित अन्य सामग्री प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अशोक नबियाल, कृष्णा गब्र्याल, मोहन ततवाल, दीपक रौंकली, गिरधर रौतेला, महिपाल गब्र्याल, रितेश गब्र्याल, भागीरथी ह्यांकी, उर्मिला गुंज्याल, बबिता सनवाल आदि मौजूद थे। ======== हंस फाउंडेशन से प्रदत्त सामग्री का वितरण
धारचूला : हंस फाउंडेशन से मिली सामग्री का जिला पंचायत सदस्य ने चीन और नेपाल सीमा से लगे गांवों में वितरण किया। सामग्री वितरित करने वाले जिपं सदस्य जीवन ठाकुर ने बताया कि हंस फाउंडेशन द्वारा सीमांत वासियों के लिए चार हजार मास्क, एक हजार सैनिटाइजर, दो सौ थर्मामीटर और दो सौ ऑक्सीमीटर भेजे गए थे। इस सामग्री को सीमांत के कालिका, पय्यापौड़ी, बलुवाकोट, खुम्ती, छारछुम और धारचूला में वितरण किया गया। जिपं सदस्य जीवन ठाकुर ने इस सहयोग के लिए हंस फाउंडेशन के माता मंगला और भोले जी महाराज का आभार जताया है।