एक यात्री को लेकर धारचूला रवाना हुई रोडवेज की बस
पिथौरागढ़ में रोडवेज बसों के संचालन के दूसरे दिन एक यात्री को लेकर बस धारचूला को रवाना हुई।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: रोडवेज बसों के संचालन की स्थिति में दूसरे दिन मामूली सुधार आया। दूसरे जनपदों को जाने वाली बसों के लिए सीमित संख्या में यात्री मिले, लेकिन आंतरिक मार्ग की सेवाओं में दूसरे दिन भी कोई सुधार नहीं आया।
शुक्रवार को पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए संचालित होने वाली बस अपने निर्धारित समय से एक घंटा बिलंब तक स्टेशन पर खड़ी रही, केवल एक ही यात्री धारचूला जाने के लिए पहुंचा। बस एक यात्री को लेकर धारचूला के लिए रवाना हुई। पहले दिन हल्द्वानी जाने के लिए कोई यात्री नहीं मिला था। शुक्रवार को 15 यात्री रोडवेज बस से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। पिथौरागढ़ से टनकपुर के लिए 14 यात्री रवाना हुए। अलबत्ता पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए संचालित दूसरी सेवा के लिए यात्री नहीं मिले। यात्रियों को सैनिटाइज करने के बाद ही बसों में चढ़ाया गया। इससे पूर्व बसों के मानकों के अनुरू प सैनिटाइज किया गया। निरीक्षक नवीन कोठारी ने सैनिटाइजिंग प्रक्रिया की देखरेख की।