प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने किया रोड शो
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने जिला मुख्यालय में रोड शो कर ताकत का अ
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने जिला मुख्यालय में रोड शो कर ताकत का अहसास कराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संपूर्णानंद पार्क में जनसभा की। जनसभा के माध्यम से पिछले पांच वर्षो में देश में हुए विकास कार्यो, योजनाओं को जनता के सामने रखा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाया है। पूरे देश में मोदी की लहर है। भाजपा पिछले चुनाव से भी बड़ा बहुमत हासिल करेगी। सभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की अगुवाई में रोड शो का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी आदि शामिल हुए। वहीं गंगोलीहाट में भाजपा विधायक मीना गंगोला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में रोड शो किया। इधर कनालीछीना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी के नेतृत्व में कनालीछीना सहित विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया।