वित्त मंत्री पंत पहुंचे शहीद राजेंद्र के घर
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत मंगलवार को शहीद राजेंद्र सिंह के घर पह
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत मंगलवार को शहीद राजेंद्र सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद की बहन को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बडेना गांव पहुंचे वित्त मंत्री ने शहीद के पिता चंद्र सिंह और माता मोहनी देवी को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र ने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान न केवल परिवार बल्कि पूरे गंगोलीहाट क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र की शहादत को जिले को लोग हमेशा याद रखेंगे। युवा पीढ़ी को उनकी शहादत से प्रेरणा मिलेगी। चुनाव आचार संहिता के चलते प्रदेश के वित्त मंत्री ने कोई घोषणा तो नहीं की लेकिन नियमानुसार शहीद की छोटी बहन को जल्द सरकारी नौकरी दिलाए जाने और सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की जन्म भूमि है और यहां के युवकों में देश सेवा का जज्बा भरा हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।