पिथौरागढ़ में कार्य बहिष्कार में डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
मानदेय वृद्धि पदोन्नति समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी ने गुरुवार को भी पिथौरागढ़ में प्रदर्शन किया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : मानदेय वृद्धि, पदोन्नति समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि अविलंब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
आंगनबाड़ी संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्थानीय रामलीला मैदान टकाना में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संगठन लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, मगर उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विण ब्लॉक अध्यक्ष हेमा पांडेय, मीनाक्षी बोरा, दीपा पाटनी, अनुराधा अग्रवाल, कुंती देवी, मीना पांडेय, रेखा आदि शामिल रहे।