Move to Jagran APP

वर्कशॉप से ही पैक होकर आ रहीं रोडवेज की बसें

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ होली पर्व के बाद रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव कम होने का नाम

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:51 PM (IST)
वर्कशॉप से ही पैक होकर आ रहीं रोडवेज की बसें

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: होली पर्व के बाद रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह हो गए कि सात बसें वर्कशॉप में ही पैक हो गईं। कई यात्रियों को घंटों इंतजार करने के बाद भी बसों में जगह नहीं मिलने पर महंगे दामों में मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।

loksabha election banner

होली संपन्न होने के बाद जिले से अपने कार्यस्थल को लौटने वालों की रोडवेज स्टेशन में भारी उमड़ रही है। रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। रविवार को सुबह चार बजे से ही यात्रियों का रोडवेज स्टेशन में पहुंचना शुरू हो गया। कई यात्री अपने लिए सीट बनाने की जुगत में सुबह से ही रोडवेज वर्कशॉप में डटे रहे। दोपहर दस बजे तक वर्कशॉप में यात्रियों का हुजुम उमड़ पड़ा। वर्कशॉप में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से रोडवेज महकमे के हाथ-पांव फूल गए। बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की होने लगी। यात्रियों को काबू करना मुश्किल हो गया। आनन-फानन में रोडवेज को चार अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। तब जाकर हालात काबू हुए। इस दौरान दोपहर 12 बजे तक दिल्ली व देहरादून को जाने वाली सात बसें वर्कशॉप में ही फुल हो गईं। इधर, बस स्टेशन में भी कई यात्री घंटों बस के लिए इंतजार करते रहे, मगर स्टेशन पहुंचने वाली अधिकांश बसें पहले से ही पैक होकर आ रही थीं। इक्का-दुक्का सीट में जगह बनाने के लिए यात्री खिड़कियों से घुसते नजर आए। कई यात्रियों को जब बस में सीट नहीं मिली तो उन्हें मजबूरी में टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। ======= दो दिल्ली व दो देहरादून के लिए लगीं अतिरिक्त बसें

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से विभिन्न रू टों के लिए हर रोज करीब 20 से 21 बसों का संचालन होता है। रविवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। जिनमें से दो दिल्ली व दो देहरादून को रवाना की गई। रविवार को जिला मुख्यालय से कुल 25 बसें गंतव्य को रवाना हुईं। ======= पहले ही दिन बुक हो गई सुबह की बस

पिथौरागढ़ से दिल्ली को सुबह साढ़े चार बजे भी बस का संचालन किया जाता है। यह बस उसी ही दिन करीब आठ बजे दिल्ली छोड़ देती है। रात्रि को सफर से बचने के लिए कई यात्री इसी बस का सहारा लेते हैं। लिहाजा यात्रियों ने पहले ही बस में ऑनलाइन अपनी सीट की बुकिंग कर ली थी। रविवार को कई यात्री इस बस से सफर करने के लिए सुबह चार बजे ही रोडवेज स्टेशन पहुंच गए थे, मगर बस में सीट पहले से ही बुक होने से उन्हें निराश होना पड़ा। ======== त्योहारों के सीजन में पिथौरागढ़ रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। पिथौरागढ़ डिपो में रोडवेज की पर्याप्त बसें नहीं होने के बावजूद यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

- रमेश सिंह रावत, सीनियर फोरमैन, पिथौरागढ़ डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.