प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा सप्ताह
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया। जिलेभर में मंगलवार से सेवा सप्ताह की शुरू आत हुई। मुख्यालय के चंद्रभागा वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करते हुए चंद्रभागा वार्ड में सफाई अभियान चलाया। नाली, आम रास्तों की सफाई के बाद हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत जैसे महत्वपूर्ण अभियान सफल हो रहा है। इसे लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। सफाई अभियान में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता ललित पंत, विरेंद्र बोहरा, गणेश भंडारी, राम सिंह बिष्ट, कुंदन राणा, रमेश भंडारी, जगत रावत, मनोहर जेठी, सागर कुमार, दीवान चंद शाही, तनिष्क, राजेश शर्मा आदि शामिल हुए।
गणाईगंगोली: तहसील मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। विधायक मीना गंगोला ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरू आत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश लगातार तरक्की कर रहा है। इस अवसर पर गोकुल गंगोला, नेहा बोरा, गोविंद पांडेय, जसवीर सिंह डोबाल, जगजीवन प्रसाद, गोविंद पांडेय, राजेंद्र उपाध्याय, हीरा सिंह, मोहन जोशी, हरीश उपाध्याय, रमेश बोरा आदि मौजूद थे।