Move to Jagran APP

सरदार पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:55 PM (IST)
सरदार पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
सरदार पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रू प में मनाई गई। सुरक्षा कर्मियों ने मार्च पास्ट किया। नेहरू युवा केंद्र ने विविध प्रतियोगिता कराई।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्मचारी शपथ को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी डा. पंकज कुमार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवकी कसनियाल, प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण सिंह डीनिया आदि मौजूद थे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अपर पुलिए अधीक्षक बीबी तिवारी, विमल कुमार आचार्य, सीओ राजन सिंह रौतेला मौजूद रहे।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 50 युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहित उप्रेती प्रथम, पंकज पांडेय द्वितीय और तनूजा खाती तृतीय स्थान पर रही। सरस्वती देव सिंह इंटर कालेज में राष्ट्रीय एकता दिवस कोविड-19 के मानकों को ध्यान में रखकर मनाया गया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत सरदार पटेल विषय पर आनलाइन निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में योगेश शर्मा प्रथम, जगदीश चंद्र द्वितीय और कल्पना भंडारी तृतीय स्थान पर रही।

झूलाघाट: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस जवानों ने मार्च का आयोजन किया। थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने पुलिस जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने जवानों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से 562 रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। इस अवसर पर एलआईयू इंचार्ज विश्व राज, अरू ण मेयर आदि मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय भड़कटिया में सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ प्रधानाचार्य कमला निर्खुपा ने दिलाई। इस अवसर पर अशोक ओझा, शैलेश गुप्त, नरेश जिनाटा, एमपी गंगवार आदि मौजूद थे।

बेरीनाग: विकास खंड परिसर और तहसील परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, थाना प्रभारी हेम पंत, आरसी नौटियाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.