पिथौरागढ़ नगर पालिका ने कुमौड़ वार्ड में गरीब परिवारों को बांटा राशन
पिथौरागढ़ नगर पालिका ने कुमौड़ वार्ड में गरीब परिवारों को राशन वितरित किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:28 PM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन : नगर पालिका ने कुमौड़ वार्ड में गरीब परिवारों को राशन वितरित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनी।
कुमौड़ वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने राशन वितरित करते हुए कहा कि पालिका लाकडाउन काल से ही जरू रतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। निकट भविष्य में भी मदद का यह प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। वार्ड के लोगों ने पेयजल संकट और सीवर समस्या से पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया। पालिकाध्यक्ष ने समस्या समाधान का भरोसा वार्डवासियों को दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें