Move to Jagran APP

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार विजेता शीतल, सुमन और चंद्रकला को डीएम ने किया पुरस्कृत

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार विजेता पिथौरागढ़ जिले की तीन महिलाओं को डीएम ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:13 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:13 AM (IST)
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार विजेता शीतल, सुमन और चंद्रकला को डीएम ने किया पुरस्कृत
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार विजेता शीतल, सुमन और चंद्रकला को डीएम ने किया पुरस्कृत

पिथौरागढ़, जेएनएन : तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार विजेता जिले की तीन महिलाओं को शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पुरस्कृत किया।

prime article banner

इस वर्ष सीमांत जिले की पर्वतारोही शीतल राज, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन वर्मा को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चुना गया। सल्ला गांव की चंद्रकला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए चुनी गई थी। कोरोना संकट के चलते इस वर्ष पुरस्कार विजेताओं को देहरादून नहीं बुलाया गया। जिला मुख्यालय में ही उन्हें सम्मानित किया गया। तील रौतेली पुरस्कार विजेताओं को 21 हजार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरू प दी गई।

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सूचना विज्ञान केंद्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुरस्कार विजेताओं से वार्ता की। दोनों ने महिलाओं के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश में महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए अगले वर्ष से पुरस्कार की राशि बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता को 31 हजार और आंगनबाड़ी पुरस्कार विजेता को 21 हजार की धनराशि दी जाएगी। दोनों ने पुरस्कार विजेताओं को अपने कार्यो को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकला, पर्वतारोही शीतल राज और सामाजिक कार्यकर्ता सुमन वर्मा को पुरस्कृत किया। सम्मानित महिलाओं ने कहा कि सरकार ने उनके कार्यों को जो सम्मान दिया है उससे भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.