युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी पार्टी के प्रेरणा स्रोत : वल्दिया
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पिथौरागढ़, जेएनएन: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए याद किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी आज भी पार्टी के प्रेरणा स्रोत हैं।
सर्वप्रथम उनके चित्र का माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके बताए आदर्शों पर चल कर ही आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। अटल एक राजनेता के साथ कवि भी थे । उनकी कविताओं की संवेदना से स्पष्ट होता है कि वे कितने संवेदनशील थे और जन सरोकारों से पूर्ण रू प से जुड़े थे। वह कविताओं के माध्यम से सामने रखते थे। ऐसे युग पुरु ष आज हमारी पार्टी के प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, विशेष आमंत्रित सदस्य वीरेंद्र लाल साह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह लुंठी, सुभाष जोशी, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह लुंठी, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, सचिव धर्मानंद भट्ट, जिला मंत्री महेश पाठक गोलू, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष कोआपरेटिव उपाध्यक्ष होशियार लुंठी देवा आदि उपस्थित थे। ======== रक्तदान कर मनाया सुशासन दिवस
पिथौरागढ़: पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला पंचायत के तत्वावधान में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिपं कर्मचारियों और सदस्यों ने रक्तदान किया।
जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा के आह्वान पर सुशासन दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, जिपं सदस्य दिवाकर रावल, निर्मल उप्रेती, विजय खत्री, रमेश खत्री, केशर कुमार, किशन राम, अनिल इमलाल, महेंद्र वल्दिया आदि उपस्थित थे।