Move to Jagran APP

विभिन्न समुदाय के लोगों ने गुरु द्वारे में टेका मत्था

गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती प्रकाश पर्व के रू प में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न समुदायों के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंच वहां मत्था टेक अपनी आस्था जताई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 05:44 PM (IST)
विभिन्न समुदाय के लोगों ने गुरु द्वारे में टेका मत्था
विभिन्न समुदाय के लोगों ने गुरु द्वारे में टेका मत्था

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती प्रकाश पर्व के रू प में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न समुदायों के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंच वहां मत्था टेका। इस मौके पर गुरु द्वारे में शबद कीर्तन किया गया। साथ ही लंगर का भी आयोजन किया गया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद छका।

loksabha election banner

मंगलवार को गुरु पर्व के पावन अवसर पर सैन्य क्षेत्र में स्थित गुरु द्वारे में विभिन्न समुदाय के लोगों ने पहुंचकर मत्था टेका। इस मौके पर ग्रंथी ने श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक ने समाज में फैली जात-पात, ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों से आजाद कराया। उन्होंने संपूर्ण विश्व को अन्याय, अत्याचार व शोषण के विरु द्ध एकजुट होने का मार्ग दिखाया है। इस दौरान अखंड पाठ, भजन-कीर्तन, लंगर आदि का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन की समाप्ति के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण और गुरु का लंगर आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.