Move to Jagran APP

महिला पर्यावरण मित्र से अभद्रता पर बेरीनाग में बवाल, ईओ को हटाने की मांग पर अड़े

बेरीनाग पालिका के ईओ द्वारा एक महिला पर्यावरण मित्र को डाट लगाने से नगर में बवाल खड़ा हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 10:22 PM (IST)
महिला पर्यावरण मित्र से अभद्रता पर बेरीनाग में बवाल, ईओ को हटाने की मांग पर अड़े
महिला पर्यावरण मित्र से अभद्रता पर बेरीनाग में बवाल, ईओ को हटाने की मांग पर अड़े

संवाद सूत्र, बेरीनाग: नगर के पालिका के ईओ द्वारा एक महिला पर्यावरण मित्र को डाट लगाने से नगर में बवाल खड़ा हो गया। पर्यावरण मित्रों ने वाहनों में जमा कूड़ा नगर के मुख्य चौराहे पर पलट दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पर्यावरण मित्रों से वार्ता कर बमुश्किल उन्हें शांत कराया। पर्यावरण मित्रों ने ईओ को नहीं हटाए जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

पर्यावरण मित्रों ने आरोप लगाया कि अपनी सुबह की ड्यूटी पूरी कर घर का सामान खरीद रही पर्यावरण मित्र मालती देवी के साथ अभद्रता की। इससे नाराज पर्यावरण मित्रों ने नगर से वाहनों में जमा किए गए कूड़े के ढेर मुख्य चौराहे पर पलट दिए और प्रदर्शन शुरू किया। नाराज पर्यावरण मित्रों ने जमकर नारेबाजी और सफाई कार्य ठप कर दिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक मनीषा बिष्ट, एएसआइ राकेश राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से वार्ता की और उन्हें शांत कराया। इसके बाद भी पर्यावरण मित्र काम पर वापस नहीं लौटे। पर्यावरण मित्रों ने कहा है कि अभद्रता करने वाले ईओ को जब तक नहीं हटाया जाता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पर्यावरण मित्रों का कहना है कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपे जाने की तैयारी चल रही है, जिसके चलते उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ======== नहीं की कोई अभद्रता : ईओ

इस संबंध में ईओ प्रवीण सक्सेना का कहना है कि शनिवार की सुबह वह नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। महिला पर्यावरण मित्र कार्य में ढिलाई बरतती पाई गई। इस पर उनसे जवाब मांगा गया था। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.