Move to Jagran APP

अनुमति पर एक भारतीय नागरिक के लिए खुला झूला पुल

अनुमति के बाद एक भारतीय के लिए झूलाघाट का झूला पुल खोला गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:09 PM (IST)
अनुमति पर एक भारतीय नागरिक के लिए खुला झूला पुल
अनुमति पर एक भारतीय नागरिक के लिए खुला झूला पुल

झूलाघाट, जेएनएन : अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को खोलने में नेपाल मनमानी कर रहा है। मंगलवार को उसने अपने एक नागरिक को भारत भेजने के लिए भारत से अनुरोध कर पुल खुलवाया, लेकिन अपने ही पांच नागरिकों को नेपाल नहीं आने दिया। कुछ लोगों के नेपाल के प्रमुख जिलाधिकारी से वार्ता के बाद सुरक्षा कर्मियों ने पुल खोला।

loksabha election banner

मंगलवार को एक व्यक्ति को भारत भेजने के लिए बैतड़ी के सहायक सीडीओ लोकेंद्र सिंह नेगी ने पिथौरागढ़ प्रशासन से अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर पुल खोला गया। नेपाल से एक व्यक्ति के भारत में प्रवेश के बाद भारत से नेपाल जाने वाले पांच नेपाली नागरिक जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल थे ने भी नेपाल जाने को कदम बढ़ाए तो नेपाल सशस्त्र बल ने पुल बंद कर दिया। परेशान नेपाली नागरिक तीस मिनट इंतजार करते रहे, लेकिन जवानों ने पुल खोलने की अनुमति नहीं होने का हवाला दे दिया। झूलाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद भट्ट ने बैतड़ी के प्रमुख जिलाधिकारी मोहन जोशी से फोन पर वार्ता की और नेपाली नागरिकों की समस्या बताई। एसएसबी ने पिथौरागढ़ प्रशासन से वार्ता की। दोनों देशों के प्रशासन से वार्ता के बाद पांच नेपाली नागरिकों के लिए पुल खोला गया और वे स्वदेश रवाना हो सके। प्रमुख जिलाधिकारी मोहन चंद्र जोशी ने कहा कि पेंशनरों के लिए पुल खोलने को भारतीय प्रशासन को पत्र लिखा है। आम आदमियों के लिए पुल खोलने के लिए नेपाल सरकार को पत्र लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.