उच्च हिमालय के कालापानी और नावीढांग में हुआ पौधरोपण
पिथौरागढ़: कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में उच्च हिमालयी पड़ाव कालापानी में वायु सेना के अधिका
पिथौरागढ़: कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में उच्च हिमालयी पड़ाव कालापानी में वायु सेना के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के अंतिम भारतीय पड़ाव नावीढांग में भी पहली बार पौधरोपण किया गया।
कालापानी पहुंची मुख्य विकास अधिकारी वंदना, एडीएम आरडी पालीवाल, वायु सेना के गु्रप कैप्टन केके गुरव ने केएमवीएन के प्रबंधक एवं कैलास मानसरोवर यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरु रानी की एक पौधा धरती मां के नाम अभियान के तहत उच्च हिमालय में पौधरोपण किया। सभी अधिकारियों ने इस पहल को स्वागत योग्य बताया और भूकटाव रोकने के लिए खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण के लिए लोगों को भी प्रेरित किया। पौधरोपण करने वालों में आइटीबीपी के अधिकारी , जवान , गोपाल डीनिया, महिमन जोशी, यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, महेश कांडपाल, प्रताप नाथ, चंदन सिंह, देव बहादुर थापा, महेंद्र राणा, वेद प्रकाश आदि शामिल थे। नावीढांग में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर दिनेश गुरु रानी ने सिख रेजीमेंट के जवानों और अधिकारियों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई गई।