Move to Jagran APP

महिला पार्किंग व्यवस्था में बदलाव, अब लंदन फोर्ट के नीचे पार्क होंगे वाहन

नगर पालिका चौराहे पर बनाई गई महिला पार्किंग को अब हटा दिया गया है। अब लंदन फोर्ट के नीचे वाहन पार्क होंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 11:06 PM (IST)
महिला पार्किंग व्यवस्था में बदलाव, अब लंदन फोर्ट के नीचे पार्क  होंगे वाहन
महिला पार्किंग व्यवस्था में बदलाव, अब लंदन फोर्ट के नीचे पार्क होंगे वाहन

पिथौरागढ़, जेएनएन : नगर पालिका चौराहे पर बनाई गई महिला पार्किंग को अब हटा दिया गया है। इस स्थान पर अब कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। बाजार में आने वाले लोग अपने दोपहिया वाहन अब लंदन फोर्ट के पास खडे़ करेंगे।

loksabha election banner

नगर में टैक्सियों का प्रवेश सीमित करने के बाद अब पुलिस ने प्राइवेट वाहनों की पार्किंग व्यवस्था में सुधार का निर्णय लिया है। इसकी शुरू आत नगर पालिका चौक से की गई है। चौक पर महिलाओं वाहन चालकों के लिए बनाई गई दोपहिया पार्किंग को समाप्त कर दिया गया है। इस स्थल पर फिलहाल रस्सियों से बैरेकेडिंग की गई है। बता दें नगर में टैक्सियों के लिए की गई नई पार्किंग व्यवस्था के बाद पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने पार्किंग स्थलों का भ्रमण कर खुद व्यवस्थाएं देखी थी। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं से बातचीत की और यातायात व्यवस्था को लेकर उनकी समस्या जानी। नगर के तमाम लोगों ने सड़कों के किनारे दिन भर खड़े रहने वाले प्राइवेट वाहनों को हटाए जाने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार से आम नागरिक राहत महसूस कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.