Move to Jagran APP

विश्व शांति और तरक्की के लिए गांधी दर्शन से बेहतर कुछ नहीं

पिथौरागढ़ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष और पिथौरागढ़ गांधी विद्या पीठ के 50 वर्ष पूर होने पर सेमिनार आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM (IST)
विश्व शांति और तरक्की के लिए गांधी दर्शन से बेहतर कुछ नहीं
विश्व शांति और तरक्की के लिए गांधी दर्शन से बेहतर कुछ नहीं

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष और पिथौरागढ़ गांधी विद्या पीठ के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित दो दिवसीय सेमीनार संपन्न हो गया। दूसरे दिन छह लोगों ने अपने शोध पत्र पढ़े और गांधी दर्शन पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राजनारायण शुक्ल ने महात्मा गांधी के आंदोलन के जरिये समाज सुधार कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने इन कार्यो के जरिये पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया। राजस्थान से वर्चुअल माध्यम से सेमीनार में शामिल हुए डा.आरसी झा ने गांधी के सत्य और अहिसा के विचारों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि दुनिया में शांति और तरक्की के लिए गांधी दर्शन सबसे उपयुक्त है। डा.नवीन चंद रजवार ने महात्मा गांधी के पर्यावरणीय चिंतन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में हवा और पानी को लेकर भी आंदोलन चलाया था। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है और इस पर गंभीरता से विचार की जरू रत है। मोहन चंद्र जोशी ने गांधी के स्त्री शिक्षा और स्वच्छता पर अपनी बात रखी। योगेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाओं की भूमिका पर अपनी बात रखते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में गीतकारों की भूमिका का उल्लेख किया। सेमीनार में डा. हेम चंद्र पांडे, इं. सदानंद जोशी ने भी विचार रखे। संचालन जुगल किशोर पांडे, विप्लव भट्ट ने किया। समापन से पूर्व गांधी विद्या पीठ की वेबसाइट लांच के साथ ही पिथौरागढ़ स्मार्ट हिल सिटी पुस्तक का विमोचन किया। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान के साथ संयोजक ललित पंत ने सभी का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.