जागरण की खबर के बाद जागा विभाग, मानक से अधिक बडे़ आकार के स्पीड ब्रेकर एनएच ने तुड़वाए
जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए एनएच ने मानक से अधिक आकार के स्पीड ब्रेकरों को तुड़वा दिए।
बेरीनाग, जेएनएन : मानक से अधिक आकार के स्पीड ब्रेकर एनएच ने शुक्रवार को तुड़वा दिए। इस मामले को तीन रोज पूर्व जागरण ने प्रमुखता से उठाया था। एनएच नए ब्रेकर बनाने के साथ ही अब नगर की सड़क पर हॉटमिक्स भी करेगा।
बेरीनाग नगर में बनाए गए हॉटमिक्स का आकार मानक से बहुत अधिक था। जिसके चलते वाहन चालकों को तो दिक्कत हो ही रही थी साथ पैदल चलने वाले लोग भी खासे परेशान थे। कई दोपहिया वाहन चालक स्पीड ब्रेकरों के कारण घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को एनएच के अवर अभियंता गोपेश पांडे ने स्पीड ब्रेकरों को तुड़वा दिया। उन्होंने बताया कि स्पीड ब्रेकरों का निर्माण पूर्व में एडीबी द्वारा कराया गया था। तोड़े गए स्पीड ब्रेकरों के स्थान पर जल्द मानकों के अनुरू प स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। साथ ही नगर की सड़कों को हॉटमिक्स किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। नगरवासियों ने समस्या खड़ी कर रहे स्पीड ब्रेकर तोड़े जाने का स्वागत किया है।