Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में नव दंपती ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का लिया संकल्प

पिथौरागढ़ जनपद में नव दंपती ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:24 PM (IST)
पिथौरागढ़ में नव दंपती ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जनपद में लंबे समय से नशा मुक्ति व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रहे डा. पीतांबर अवस्थी ने एक विवाह समारोह में जागरू कता अभियान चला नव दंपती से कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के संकल्प पत्र भरवाए। नव दंपती ने अन्य लोगों को भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

नगर के एक बरात घर में जनपद के प्रतिष्ठित साहित्यकार डा. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय व मीनू श्रोत्रिय के विज्ञानी पुत्र डा. शिवम श्रोत्रिय का विवाह समारोह था। इस दौरान डा. पीतांबर अवस्थी ने वहां जागरू कता अभियान चलाया। उन्होंने बरात में शामिल लोगों से कहा कि बेटी से ही परिवार, समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है। बिना बेटी के सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बाद में अवस्थी के अभियान से जुड़ते हुए नव दंपती डा. शिवम श्रोत्रिय व डा. प्रीति शिरीष वीरवर ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प पत्र भरा। दूल्हे के माता-पिता ने अभियान की सराहना की। बता दें कि डा. अवस्थी अभी तक पचास हजार से अधिक लोगों व पांच दर्जन से अधिक नव दंपतियों को कन्या भू्रण हत्या नहीं करने के संकल्प पत्र भरवाए जा चुके हैं। उसी का ही परिणाम है कि आज जनपद में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। जिले के विभिन्न संगठनों का भी उनके अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में मंजुला अवस्थी, सुबोध कुमार श्रोत्रिय, मनोज कुमार, नैमिष, प्रशांत, ओम श्रोत्रिय, सत्यनारायण श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे। परिणय पौधा रोप की दांपत्य जीवन की शुरुआत

जासं, पिथौरागढ़ : नगर के विण क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव दंपती ने परिणय पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विण क्षेत्र में लोनिवि पिथौरागढ़ में सहायक अभियंता पद पर तैनात ऋचा भट्ट व मसूरी में सीओ पद पर तैनात नरेंद्र पंत का विवाह समारोह था। इस दौरान नव दंपती ने पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़कर सात फेरों के बाद परिणय पौध लगाकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। वधू के पिता सेवानिवृत्त अध्यापक पूरन चंद्र भट्ट व माता अध्यापिका निर्मला भट्ट ने बताया कि अब वह इस पौधे की देखभाल अपनी पुत्री की भांति करेंगे। बरात में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई गई इस मुहिम की सराहना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.