Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी दल को मिला दूसरा स्थान

पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में हुई गणतंत्र दिवस परेड में 80 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। परेड में एलएसएम पीजी कालेज केएनयू राइंका व हिमालया पब्लिक स्कूल के 25 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैडेट्स के प्रदर्शन पर एनसीसी अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी दल को मिला दूसरा स्थान
गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी दल को मिला दूसरा स्थान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में हुई गणतंत्र दिवस परेड में 80 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। परेड में एलएसएम पीजी कालेज, केएनयू राइंका व हिमालया पब्लिक स्कूल के 25 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैडेट्स के प्रदर्शन पर एनसीसी अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

loksabha election banner

पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में एसएसबी, एनसीसी, होमगार्ड, पीआरडी, पुलिस की कुल सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एसएसबी ने प्रथम व एनसीसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। एनसीसी कंपनी का नेतृत्व सीनियर अंडर आफिसर हिमांशु चंद ने किया। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी 80 यूके बटालियन के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। वाहिनी के 5 कैडेट्स नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल रहे। इसके अलावा वाहिनी के कैडेट्स ने शुक्रवार को भी नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग किया। इकाई की इस सफलता पर कमान अधिकारी ले. कर्नल बीएमएस परमार ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। टोलिया उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

संसू, डीडीहाट: डीडीहाट निवासी सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय जम्मू में उप महानिरीक्षक पद पर तैनात भगत सिंह टोलिया को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है।

बीएसएफ में सहायक सेनानी के रूप में चयनित टोलिया ने सेवा के प्रारंभिक दिनों में पश्चिम बंगाल के सुंदरवन क्षेत्र में कार्य किया। डीआइजी बनने के बाद वह गोकुल नगर त्रिपुरा में कार्यरत रहे। इस दौरान उनकी कर्मठता को देखते हुए 2012 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। बाद में बल मुख्यालय नई दिल्ली में चार वर्ष के लिए डीआइजी परिवहन का दायित्व दिया गया। उनके पैंतीस वर्षो की सेवाकाल को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति ने पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। डीडीहाट निवासी टोलिया देश की सीमाओं पर कार्य के दौरान भी अपने क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान के लिए लगातार कार्य करते हैं। उनके सम्मानित होने पर तमाम संगठनों ने खुशी जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.