दूसरे दिन भी नहीं लगा लापता शिक्षिका हरिप्रिया जोशी का पता
पिथौरागढ़ के डीडीहाट नगर से लापता हुई राइंका की शिक्षिका हरिप्रिया जोशी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 05:17 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 05:17 AM (IST)
डीडीहाट, जेएनएन : नगर से लापता हुई राइंका डीडीहाट की शिक्षिका का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस और एससबी की टीम खोजबीन में जुटी हैं। शिक्षिका हरिप्रिया जोशी बीते रोज तीन बजे घर से बाजार निकली और वापस घर नहीं लौटी। पति मोहन चंद्र जोशी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। एसएसबी की 11 वीं वाहिनी और पुलिस टीम महिला की खोजबीन में जुटी हुई है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाया, लेकिन महिला कोई सुराग नहीं लग सका। शिक्षिका के मोबाइल फोन की लोकेशन डीडीहाट-ओगला मार्ग में मिली थी। बाद में मोबाइल फोन भी बंद मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें