माहरा बने पिथौरागढ़ स्वीट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के मिठाई विक्रेताओं ने स्वीट्स एसोसिएशन का गठन किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 04:05 PM (IST)
संस, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के मिठाई विक्रेताओं ने स्वीट्स एसोसिएशन का गठन किया है। शनिवार को हुई बैठक में मनोज माहरा को अध्यक्ष, अशोक जोशी को उपाध्यक्ष, राहुल साह को महासचिव, हेमराज महर को उपसचिव और नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ललित खत्री, दिनेश जोशी, लाल सिंह बिष्ट, पवन कुमार जोशी को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में कौशल चंद्र, ऋषेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, सुरेंद्र कार्की, संजय मिश्रा, गंगा दत्त जोशी, कैलाश जोशी, हरीश सिंह, मनोज पंत, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें