कुमाऊं मंडल विकास निगम ने प्रशासन से मांगी लंदन फोर्ट खोलने की अनुमति
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने प्रशासन से लंदन फोर्ट को दोबारा खोलने की अनुमति मांगी है।
पिथौरागढ़, जेएनएन : जिला मुख्यालय के मध्य में स्थित लंदन फोर्ट के दरवाजे जल्द खुलने की उम्मीद है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने फोर्ट को खोलने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। फोर्ट दीदार के लिए आ रहे पर्यटकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
नगर के मध्य लंदन फोर्ट को सरकार ने कुछ वर्ष पूर्व ही ऐतिहासिक विरासत घोषित किया था। इसके सुधारीकरण में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद इसे आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। मार्च माह में लाकडाउन लगने के साथ ही लंदन फोर्ट को भी बंद कर दिया गया। अनलाक फाइव में तमाम सार्वजनिक स्थलों को खोल दिया गया है, लेकिन लंदन फोर्ट अभी तक नहीं खुला है। फोर्ट प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि फोर्ट को खोलने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही फोर्ट को खोल दिया जाएगा। इसके लिए निगम पूरी तरह तैयार है। ======== अब नए रू प में दिखेगा फोर्ट का अंदरुनी हिस्सा पिथौरागढ़: लंदन फोर्ट का भीतरी हिस्सा अब नए रू प में दिखेगा। कोविड-19 काल में निगम ने फोर्ट के भीतर लाइटिंग, चबूतरे के पास रैलिंग निर्माण के साथ ही अंदरुनी हिस्सों में स्थित भवनों की पेंटिंग आदि का कार्य पूरा कर लिया है। फोर्ट प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नए कार्यो से किले के भीतरी भाग का सौंदर्य और निखर आया है।