देर रात चले मंदिरों, घरों में भजन-कीर्तन
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सीमांत जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आधी रात तक
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आधी रात तक मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन चलते रहे। मध्य रात्रि के बाद लोगों ने पूजा अर्चना कर व्रत खोले।
जन्माष्टमी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ देर सायं शुरू हुआ। लोगों ने रात्रि 12 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना की। इससे पूर्व भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। पंडा स्थित मंदिर में एसबी क्लब के सदस्यों ने भजन कीर्तन किए। सिमलगैर स्थित चाइल्ड डे केयर संस्थान में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। संचालिका दीक्षा जोशी, किरन गड़कोटी ने संस्थान के बच्चों को श्रीकृष्ण के परिधान में सजाया और कृष्ण झूला तैयार किया। भजनों के बीच प्रसाद बांटा गया। सोर वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जनमाष्टमी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों के बीच मेहंदी और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। शिक्षिकाओं ने कृष्ण झूला तैयार किया। विद्यालय की निदेशक डॉ. उमा पाठक ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लीलावती जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे। मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों ने जन्माष्टमी पर्व पर आकर्षक झांकी निकाली। कृष्ण-राधा के वेश में सजे बच्चों ने रासलीला का मंचन किया। विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी ओर प्रधानाचार्य राजेश्वरी ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। बेरीनाग मल्लिकार्जुन स्कूल और गणाई गंगोली के चेतना पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।