Move to Jagran APP

खेल रत्न त्रिलोक बसेड़ा की धर्मपत्नी राधिका का निधन

आयरन वाल ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजे गए खेल रत्न स्व. त्रिलोक सिंह की धर्मपत्‍‌नी का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 10:45 PM (IST)
खेल रत्न त्रिलोक बसेड़ा की धर्मपत्नी राधिका का निधन
खेल रत्न त्रिलोक बसेड़ा की धर्मपत्नी राधिका का निधन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: आयरन वाल ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजे गए खेल रत्न स्व. त्रिलोक सिंह बसेड़ा की धर्मपत्नी राधिका बसेड़ा का निधन हो गया। वे 82 वर्ष की थीं। उनके निधन पर जिले की तमाम खेल प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है।

loksabha election banner

फुटबाल में भारत को खास पहचान दिलाने वाले फुटबालर त्रिलोक सिंह बसेड़ा की धर्मपत्नी राधिका बसेड़ा देवलथल क्षेत्र के भंडारी गांव में रहती थी। बीती रात्रि उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही देवलथल क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, अर्जुन अवार्डी कै.हरिदत्त कापड़ी, पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, ओलम्पिक संघ के महेंद्र सिंह लुंठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। गुरुवार को थल घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर जिले के तमाम संगठनों ने भी गहरा दुख जताया है। ============== सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

लोहाघाट : ग्राम सभा सुई पऊ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र कुमार ओली का 88 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र हिमांशु ओली और भास्कर ओली ने दी। उनके निधन पर तमाम संगठनों ने गहरा दुख जताया है। उनके निधन पर विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, एडवोकेट नवीन मुरारी, रमेश देव, गोविंद बोहरा, गोविंद वर्मा, आरपी ओली, जीवन ओली, भोला दत्त, गंगा दत्त, नवीन ओली, प्रकाश ओली, सचिन जोशी, भुवन चौबे, मदन पुजारी, योगेश ओली आदि ने शोक जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.