छल-छंद, परपंच ऐसो रचूंगी..
पिथौरागढ़ सदर की रामलीला में दशरथ कैकयी संवाद का मंचन हुआ।
पिथौरागढ़, जेएनएन : सदर रामलीला में दशरथ कैकयी संवाद का मंचन हुआ। मझे हुए कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। कोविड- 19 के चलते इस वर्ष आम दर्शकों को मैदान में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
रामलीला की शुरू आत मंथरा द्वारा कैकयी को उकसाकर कोप भवन में भेजे जाने से हुई। राजा दशरथ द्वारा कैकयी को मनाने, कैकयी द्वारा वचनों की याद दिलाने का मंचन हुआ। कैकयी के रू प में जगदीश डसीला, दशरथ के रू प में सीबी जोशी ने शानदार अभिनय किया। अंत में लक्ष्मण के क्रोधित होने पर भगवान राम द्वारा उन्हें समझाने के साथ मंचन का समापन हुआ। मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। ======= कोरस गाकर मनाई जा रही रामलीला गंगोलीहाट: कोविड-19 के चलते महाकाली रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा इस बार प्रतीकात्मक रू प से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज रावल ने बताया कि महाकाली मंदिर परिसर में प्रतिदिन दीप प्रज्ज्वलित कर कोरस गाया जा रहा है। नवमी व दशमी को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन तिलपात्र का भी आयोजन किया जाएगा।